लाइबेरिया में टॉप विवि शिक्षकों को ट्रेंड कर रहे भागलपुर के सत्यम
भागलपुर, सितम्बर 8 -- बलराम मिश्र की रिपोर्ट भागलपुर। विश्व की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी अमेरिका के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर की डिग्री हासिल कर कोई भी ऐशो आराम की जिंदगी जीने के लिए बड़ी कंपनियों में नौकरी कर सकता है, लेकिन भागलपुर के भीखनपुर, इशाकचक निवासी सत्यम मिश्रा नौकरी की जगह संकटग्रस्त देशों में शिक्षा के लिए काम करने वाली संस्था टीच फॉर ऑल से जुड़कर अलग-अलग देशों में जरूरतमंद शिक्षकों और छात्रों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। 18 अलग-अलग देशों में काम करने के बाद अब विश्व के सबसे गरीब देशों में एक पश्चिम अफ्रीका के देश लाइबेरिया के टॉप विवि के 120 शिक्षकों को प्रशिक्षत कर भारत का मान बढ़ा रहे हैं।
लाइबेरिया में प्रशिक्षण सत्यम ने लाइबेरिया से फोन पर हिंदुस्तान से विशेष बातचीत में बताया कि वे लाइबेरिया में 120 शिक्षकों को डिजिटल लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.