पीलीभीत, जून 3 -- पीलीभीत। गांधी स्टेडियम के तरणताल में स्वीमिंग सीखने आए एक बच्चे की वजह से हडकंप मच गया। आनन-फानन में कोच और लाइफ सेवर की मदद से बच्चे को सुरक्षित किया गया। तरणताल में छोटा और बड़ा ताल है। बच्चे के अनुभव के आधार पर ताल में तैराकी सीखने की इजाजत दी जाती है। इसके लिए एक कोच और दो लाइफ सेवर तैनात हैं। बुधवार को स्टेडियम के तरणताल में एक बच्चा के चले जाने का मामला सामने आया। स्वीमिंग का अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों की सूचना पर लाइफ सेवर तरणताल में कूद गए और बच्चे को सुरक्षित किया। यह बच्चा पहले दिन बुधवार को ही स्वीमिंग सीखने आया था। यह भी पढ़ें- बिना एनओसी धड़ल्ले से चल रहा स्विमिंग पूल सील स्विमिंग के लिए कुछ बच्चों ने उसे पानी में डूबता हुआ सा देखा। जानकारी पर तरणताल के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। एक मिनट की सजगता से अवध नगर क...