रुद्रपुर, फरवरी 20 -- रुद्रपुर। एसबीएस पीजी कॉलेज में शुक्रवार को लाइफ सेट ऐप पर इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में ऐप के संस्थापक अमृतेश परमार ने विद्यार्थियों को ऐप की विभिन्न उपयोगिताओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ऐप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर मार्गदर्शन और जॉब प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने में मददगार है। प्राचार्य डॉ. एएन सिंह ने कहा कि डिजिटल माध्यम आज के समय में विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ऐप का उपयोग कर अपने लक्ष्य निर्धारण और तैयारी को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। यहां चीफ प्रॉक्टर डॉ. सर्वजीत सिंह, कार्यक्रम संचालक लाइफ सेट नोडल अधिकारी डॉ. अंकिता चंदोला रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.