लाइफ लाइन टूटने केबाद मरीज और विद्यार्थी परेशान
भागलपुर, मई 11 -- नवगछिया, निज संवाददाता। उत्तर बिहार का लाइफ लाइन कहे जानेवाले विक्रमशिला सेतु के टूटने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सभी से जुड़े लोग परेशान हैं। रंगरा निवासी मुकेश मोदी का पैर टूटा है भागलपुर में चिकित्सक के यहां ऑपरेशन के बाद प्लेट लगाया गया है। उसने बताया कि हमें चलने फिरने से मना किया गया है चिकित्सक से दिखाने का समय बीत गया। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु संकट से जूझ रहा मुंगेरसेतु के टूटने के बाद की समस्याएँ पुल के टूटने के बाद कैसे जाएं समझ में नहीं आ रहा है। नाव जहाज से जा नहीं सकते। वहीं लक्ष्मी देवी का भी हाथ टूट गया है प्लेट लगा है। उन्होंने बताया कि चिकित्सक को दिखाना बहुत जरूरी है लेकिन कमर में दर्द के कारण चल फिर नहीं सकते हैं। पहले किसी तरह चार पांच आदमी पकड़कर गाड़ी पर बिठा देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.