नई दिल्ली, अगस्त 19 -- लाइफ टाइम फ्री क्रेडिट कार्ड सुनते ही लगता है कि इसे बंद करने की जरूरत ही क्या है? न सालाना फीस, न रिन्यूअल चार्ज और कार्ड पहले से आपके पास है। लेकिन अगर आपके पास ऐसे कई क्रेडिट कार्ड हैं और आप उनका इस्तेमाल भी नहीं करते, तो सिर्फ 'फ्री' होने की वजह से उन्हें हमेशा चालू रखना समझदारी नहीं है। क्रेडिट कार्ड को बंद करने का फैसला आपकी क्रेडिट हिस्ट्री, कुल क्रेडिट लिमिट और क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशो पर असर डाल सकता है। इसलिए कार्ड बंद करने से पहले कुछ जरूरी बातें समझना बेहद जरूरी है।फ्री है तो भी पहले देखें, काम कितना आता है? अगर आपका लाइफटाइम फ्री कार्ड आपको अच्छा कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट, डिस्काउंट या किसी खास जरूरत में फायदा देता है, तो उसे बनाए रखना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर कार्ड सालों से इस्तेमाल नहीं किया और सिर्...