लाइफ इंश्योरेंस कराकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
मिर्जापुर, अगस्त 26 -- मिर्जापुर। कूटरचित दस्तावेज से लाइफ इंश्योरेंश कराकर ठगी करने वाले ठग को शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार धर दबोचा। ठग ने कई लोगों से लगभग पांच से सात लाख रुपये की ठगी की है। शहर के दुर्गा देवी मंदिर कदमतर मोहल्ला निवासी अल्पना सिंह ने 13 जून को नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध तहरीर दी। आरोप लगाया कि कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से लाइफ इंश्योरेंस कराकर पैसे की ठगी की। साथ ही उसने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी शहर के संकठा घाट शिव मंदिर निवासी जय कृष्ण मिश्रा को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.