रिषिकेष, सितम्बर 29 -- ऋषिकेश, संवाददाता। एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स का सातवां वार्षिक सम्मेलन हुआ, जिसमें डेंटल चिकित्सक, सर्जन और स्टूडेंट्स को बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं डेन्टल क्लिनिक पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। सम्मेलन में डॉ. अमर सिंह राणा को ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान एवं सेवाओं के लिये लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। मंगलवार को सीमा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स का 7वां वार्षिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। संस्थान के चेयरमैन डा. अमित गुप्ता ने कहा कि संस्थान के विभिन्न विभागों द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सम्मेलनों का आयोजन किया जाता रहता है। इसका उद्देश्य संस्थान में अध्ययनरत स्नातक, स्नाकोत्तर छात्रों एवं अध्यापको को दन्त चिकित्सा...