लाइन होटल में पुलिस ने की छापेमारी, दो बाल मजदूर मुक्त
देवघर, अप्रैल 11 -- सोनारायठाढ़ी,प्रतिनिधि। देवघर-दुमका मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के सबैजोर मोड़ में संचालित एक लाइन होटल में मजदूरी कर रहे दो बाल मजदूर को पुलिस ने शनिवार को होटल से मुक्त किया। छापेमारी दल में सीडब्लूएस के पदाधिकारी व थानेदार रोहित कुमार दांगी शामिल थे। थानेदार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सबैजोर मोड़ में संचालित लाइन होटल के संचालक द्वारा बाल मजदूरों से काम कराया जाता है। छापेमारी के क्रम में मजदूरी कर रहे दो नाबालिग को होटल से मुक्त कर सीडब्लूएस को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.