लाइन हाजिर दरोगा के खिलाफ हत्या और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज
चित्रकूट, जुलाई 19 -- चित्रकूट। दरोगा के फोन पर धमकाने के बाद संविदा लाइनमैन के खुदकुशी करने में परिजनों ने रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में जमकर हंगामा काटा। दरोगा को सिर्फ लाइन हाजिर करने से असंतुष्ट परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। परिजन दरोगा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर करीब चार घंटे तक धरने में बैठे रहे। उनके साथ कई भाजपा नेता भी शामिल हुए। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ हत्या और रंगदारी मांगने का नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद ही परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। राजापुर थाना क्षेत्र के नंदू पुरवा निवासी संविदा लाइनमैन शिवशंकर शुक्ला को एक युवती के मामले में सरधुवा थाने के दरोगा अजहर जमाल ने शुक्रवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.