गाजीपुर, जुलाई 4 -- खानपुर (गाजीपुर)। खानपुर थाना क्षेत्र के अहलादपुर में शनिवार की सुबह नौ बजे फाल्ट बनाने के दौरान अचानक से आपूर्ति शुरू कर दी गई। इससे पोल पर चढ़ा संविदा लाइनमैन 30 वर्षीय धर्मेंद्र यादव झुलसकर नीचे गिर गया। आनन फानन में लोग खानपुर सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिहारीगंज चंदवक मार्ग जाम कर दिया है। मौके पर एसडीएम, सीओ ने समझाकर दो घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त कराया। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय धर्मेंद्र यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी मड़ही बहुरा बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन का काम करता है। शनिवार की सुबह अहलादपुर में फाल्ट की सूचना पर खानपुर उपकेंद्र से शटडाउन लेकर पोल पर तार सही करने चढ़ा। इसी दौरान बिजली आपूर्ति शुर...