बलिया, जून 4 -- बेल्थरारोड। नगर क्षेत्र और पंप कैनाल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में गुरुवार को चार घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे भीषण गर्मी व उमस से लोगों को काफी परेशानी हुई। यह कटौती मालदा क्षेत्र में लाइन लिफ्टिंग कार्य के चलते की गई। इस दौरान बेल्थरारोड नगर फीडर और पंप कैनाल फीडर से जुड़े मोहल्ले, बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रही। अवर अभियंता रामविलास खरवार में बताया कि लाइन लिफ्टिंग का कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...