लाइन शिफ्टिंग को लेकर आज पांच घंटे का शट डाउन
कटिहार, जून 12 -- बारसोई निज प्रतिनिधि 33 केवी बारसोई फीडर लाइन को साइड शिफ्ट करने को लेकर शनिवार को सुबह आठ बज से एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार ने कहा कि बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर से गुजर रही 33 केवी बारसोई फीडर लाइन को साइड शिफ्ट करने के लिए 13 जून को पांच घंटे का शट डाउन लिया जाएगा। दोपहर एक बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि मेंटनेंस कार्य को लेकर विभाग द्वारा पूर्व में भी दो से तीन घंटे का शट डाउन लिया गया है लेकिन मेंटनेंस कार्य पूरा होने के घंटों बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जाती है। यह भी पढ़ें- 13 जून को कई फीडरों से कटेगी बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.