बागपत, अप्रैल 21 -- बड़ौत। इस बार छपरौली पुलिया चौड़ीकरण को लेकर मंगलवार को 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी लाइनों के यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य हुआ। इस कारण 80 फीसदी शहर की विद्युत आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोग बेहाल बने रहे। इस बीच लोगों को पेयजन किल्लत का भी सामना करना पड़ा। दरअसल, गत सप्ताह कोताना रोड पर पुलिया के चौड़ीकरण का कार्य हुआ था। अब मंगलवार को छपरौली रोड पर पुलिया के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने से व्यवधान खड़ा हो गया। लाइनों यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य अधिकारियों द्वारा शुरू कराया गया। इस कार्य के कारण शहरी, ग्रामीण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- थावे में 14 घंटे बिजली आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी में लोग परेशान फ़ीडर 2, 4, 5, व 6 से जुड़े क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति दिनभर प्रभावित रही। बढ़त...