गंगापार, जनवरी 31 -- विकास खंड क्षेत्र उरुवा के रामनगर साधन सहकारी समिति में शनिवार को यूरिया खाद का वितरण किया गया। खाद वितरण शुरू होने से पहले ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ गई। स्थिति को संभालने के लिए समिति सचिव जय कुमार तिवारी ने रामनगर चौकी प्रभारी अभिनव उपाध्याय से मदद मांगी। चौकी प्रभारी ने तुरंत दो सिपाहियों को भेजकर किसानों को लाइन में लगवाया और शाम तक वितरण कराया। शाम तक कुल 5 सौ बोरी खाद का वितरण हुआ। किसानों ने बताया कि आधार नंबर देने और अंगूठा लगाने कर बाद एक या दो बोरी खाद मिली।सख्त नियम के चलते किसानों को भी केवल एक या दो बोरी खाद से ही संतोष करना पड़ा। ज्यादा खाद लेने से मायूस रहे किसानों का कहना है कि अब उन्हें प्राइवेट दुकानों से ही खाद लेनी पड़ेगी, जहां दुकानदार मनमानी कीमत वसूलते हैं। प्राइवेट दुकानदार यूरिया खाद के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.