गोपालगंज, मार्च 14 -- गोपालगंज। पिछले 7 मार्च को दिल्ली स्थित इंडिया हैविटेट सेंटर में आयोजित लाइनमैन दिवस के मौके पर बिजली कंपनी के एक महिला कनीय अभियंता को सम्मानित किया गया है। सम्मान पाने वाली महिला कनीय अभियंता पुनम कुमारी हैं, जो फिलहाल गोपालगंज डिविजन लाईन मेंटेनेंस ट्रांसमिशन में तैनात हैं। केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण ने इनके बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया है, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कनीय अभियंता को सम्मान मिलने से सभी बिजली अधिकारियों व कमर्चारियों में खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...