धनबाद, मार्च 1 -- शनिवार की सुबह एक बार फिर डीवीसी की 33 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से लोयाबाद समेत आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। डीवीसी कर्मियों के अनुसार तेज हवा और जर्जर हो चुकी लाइन के कारण आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर जंफर कट गए हैं, जबकि कई जगह इंसुलेटर भी क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। विभागीय टीम सुबह से ही पेट्रोलिंग और मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई अतिरिक्त तकनीकी बाधा नहीं आई तो देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। रमजान माह के दौरान बिजली संकट ने मुस्लिम समुदाय की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। रोजेदारों को सहरी, इफ्तार और नमाज के समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...