पीलीभीत, अप्रैल 24 -- पीलीभीत। जिला अस्पताल में गुरुवार को बिजली की लाइन में फॉल्ट आने से एक्स-रे की सुविधा ठप हो गई, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे अचानक लाइन में खराबी आने से मशीनें बंद हो गईं और एक्स-रे का काम पूरी तरह रुक गया। इस दौरान अस्पताल में एक्स-रे कराने पहुंचे मरीजों की लंबी कतार लग गई और लोग परेशान रहे। करीब पांच घंटे बाद फॉल्ट ठीक होने पर मैन्युअल रूप से एक्स-रे का काम शुरू किया गया, हालांकि डिजिटल एक्स-रे सेवा बाधित ही रही। बताया जा रहा है कि इन दिनों अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोग फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- अंधेरे में जिंदगी से जंग...ट्रामा सेंटर में मोबाइल की रोशनी से इलाज ऐसे में व्यवस्था ठप होने से उन्हें भी दिक्कतों का साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.