लाइन में फाल्ट, 6 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
बदायूं, अप्रैल 22 -- 132 केवीए उझानी पावर स्टेशन से नगर क्षेत्र के बिजली घर को आने वाली 33 केवीए की मुख्य लाइन में मंगलवार को तेज हवा के कारण दो स्थानों पर फाल्ट आ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक सप्लाई ठप होने से पूरे नगर में करीब छह घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही। इस भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फाल्ट को खोजने का काम शुरू किया। कर्मचारियों ने करीब छह घंटों की मेहनत के बाद फाल्ट को ठीक कर शाम को बिजली आपूर्ति को सुचारू कराया। यह भी पढ़ें- थावे में 14 घंटे बिजली आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी में लोग परेशान इस संबंध में एसडीओ जेपी सिंह ने बताया कि तेज हवा के कारण 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया था, जिससे आपूर्ति बाधित हुई। यह भी पढ़ें- पटरी पर लौटी बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.