अल्मोड़ा, जून 28 -- अल्मोड़ा। एडम्स के पास की बिजली लाइन में रविवार सुबह पेड़ गिर गया। इस कारण लाइन से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। लोगों को रोजमर्रा के कार्य करने में दिक्कतें आई। साथ ही मोबाइल की बैटरी भी जवाब दे गई। ऊर्जा निगम के जेई खजान डालाकोटी ने बताया कि खराबी को ठीक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News शहर से गांव तक घंटों रहा ब्लैकआउट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...