गोंडा, मई 10 -- गोण्डा, संवाददाता। जनसेवा के साथ पुलिस परिवारों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए गोण्डा पुलिस ने रिजर्व पुलिस लाइन में अत्याधुनिक सुविधाओं का विकास किया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जिले में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य, शिक्षा और मानसिक सुदृढ़ता को ध्यान में रखकर नई सुविधाएं तैयार की गई हैं। बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारर्थी की अध्यक्षा मिनाक्षी सिंह की प्रेरणा से रिजर्व पुलिस लाइन में आधुनिक लाइब्रेरी, अत्याधुनिक जिम, आदर्श बैरक और आदर्श मेस का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा वातानुकूलित क्रेच और शिशु गृह, पुलिस कैफे, बहुउद्देशीय हॉल, चिल्ड्रेन पार्क और ओपन जिम भी शुरू किए गए हैं। खेल प्रेमियों के लिए फ्लड लाइट युक्त क्रिकेट और फुटबॉल ग्राउंड भी विकसित किया गया है। पुल...