लाइन में पहले सीएनजी भरवाने को लेकर विवाद,चालक को पीटा
बाराबंकी, जुलाई 30 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित एक सीएनजी पंप पर लाइन में पहले गैस भरवाने को लेकर विवाद हो गया। सतरिख थाना क्षेत्र के बड़ापुरा गांव निवासी एक कार चालक ने एक दरोगा पर डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, दैनिक हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- Purnia News: पेट्रोल पंप पर डीजल कम देने का आरोप, थाने में शिकायतमारपीट की घटना सतरिख थाना क्षेत्र के बड़ापुरा गांव निवासी दीप चंद्र प्रसाद, जो ओला कैब चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वह लखनऊ से घर लौट रहे थे। उनकी कार में सीएनजी कम थी, इसलिए वह नगर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित एसकेपी सीएनजी पंप पर लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.