उन्नाव, मार्च 21 -- पुरवा। मौरावां से पुरवा विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए मुख्य लाइन में शुक्रवार रात बारिश के चलते खराबी आ जाने से कस्बा समेत करीब दो सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात लगभग 11 बजे आई खराबी के कारण मंगतखेड़ा, चमियानी, बाजीखेड़ा, बेहटा सहित कई फीडरों की सप्लाई बाधित रही। बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी। एसडीओ एतबार अहमद सिद्दीकी ने बताया कि तकनीकी खराबी दूर कर सप्लाई सुचारु कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.