लाइन मरम्मत कार्य को लेकर आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
गुमला, मई 9 -- गुमला। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अवर गुमला के अंतर्गत 33 केवी और 11 केवी लाइन की मरम्मत तथा पेड़ों की टहनियों की छंटाई को लेकर रविवार 10 मई को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान पूरे गुमला शहर समेत चंदाली, सिलाफरी, मुरकुंडा, डुमरडीह, सिलम और तेलगांव की सीमा तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने बताया कि निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.