लाइन ब्लॉक से लेट हो रहीं हावड़ा और मुंबई की ट्रेनें
जमशेदपुर, जुलाई 26 -- खड़गपुर और चक्रधरपुर मंडल में चल रहे लाइन ब्लॉक के कारण ट्रेनों का परिचालन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस पांच घंटे, जबलपुर-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस तीन घंटे, मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस चार घंटे, पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से टाटानगर पहुंची। वहीं, हावड़ा से आने वाली जनशताब्दी और इस्पात एक्सप्रेस भी करीब एक से डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचीं। इसके अलावा कई लोकल ट्रेनें भी निर्धारित समय से देरी से चलीं। लेट चल रही ट्रेनों को समय में बदलाव कर रवाना किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मालूम हो कि राउरकेला के पास रेल लाइन पर कार्य चल रहा है। इसके उत्कल और साउथ बिहार एक्सप्रेस टाटा हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.