गोपालगंज, मार्च 1 -- उचकागांव, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार की सड़क पर इन दिनों जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। लगातार बह रहा गंदा पानी अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। जहां रोजाना सैकड़ों दुकानदार अपना कारोबार करते हैं और हजारों लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। वहीं सड़क जलजमाव के कारण बदहाल नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाला ओवर फ्लो होने के चलते कई दिनों से पानी सड़क पर बह रहा है। लगातार बहते पानी से सड़क टूटने लगी है। फिसलन इतनी बढ़ गई है कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए गुजरना जोखिम भरा हो गया है। कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन, समस्या जस की तस बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के सामने पानी जमा रहने से ग्राहक अंदर आने से कतराने लगे हैं। कारोबार में गिरावट से व्यापारी आर्थिक नुकसा...