गंगापार, मई 22 -- आंधी के कारण क्षेत्र के अनेकों गांवों में बिजली आपूर्ति अभी भी ठप है। लाइट बनाने गए संविदाकर्मी को मारापीटा गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मऊआइमा गदाईपुर स्थित उपकेन्द्र पर तैनात संविदाकर्मी अजय कुमार चौरसिया ग्राम बरईपुर में बिजली बनाने गया था। आरोप है कि बिजली बनाने को लेकर एक युवक से कहासुनी हो गई। जिसपर युवक ने संविदाकर्मी को गिरा कर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। संविदाकर्मी अजय कुमार ने मऊआइमा थाना में ग्राम बरईपुर निवासी जमील अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। यह भी पढ़ें- लाइनमैन के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी यह भी पढ़ें- बिजली का पोल तोड़ने का आरोप यह भी पढ़ें- बिजली कटने पर सहायक अभियंता को हत्या की धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...