फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- फर्रुखाबाद। हुसैनपुर-हजियांपुर 33 केवी लाइन पर आकाशीय बिजली गिरने से पांच इंसुलेटर फट गए। इससे हुसैनपुर तराई व हजियांपुर फीडर बंद हो गए। इससे लगभग 200 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। खबर लिखे जाने तक बिजली कर्मचारी काम कर रहे थे। पांच घंटे से दोनों उपकेंद्र बंद हैं। अफसरों का कहना है कि एक-डेढ़ घंटे में लाइन ठीक कर दोनों उपकेंद्र चालू कर दिए जाएंगे।रविवार को तेज हवा के साथ ही बारिश होने लगी। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे हुसैनपुर-हजियांपुर 33 केवी लाइन पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इससे पांच इंसुलेटर फट गए। इस वजह से हुसैनपुर तराई व हजियांपुर उपकेंद्र बंद हो गए। इन दोनों उपकेंद्रों से करीब 200 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने की जानकारी मिलने पर जेई जुनैद आलम ने कर्मचारियों को लगाकर पेट्रोलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.