कटिहार, मार्च 21 -- कटिहार, एक संवाददाता लाइन डे के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने पुलिस केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की विभिन्न समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस केंद्र की व्यवस्थाओं, अनुशासन और कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। एसपी ने कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान करना आवश्यक है, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर तरीके से कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...