छपरा, मार्च 14 -- फोटो 17 पुलिस लाइन में लाइन दे पर जवानों की समस्या सुनकर सीनियर एसपी विनीत कुमार छपरा, हमारे संवाददाताl जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की समस्याओं को सुनने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीनियर एसपी विनीत कुमार ने पुलिस लाइन में लाइन डे पर सभी पदाधिकारियों और जवानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी समस्याएं सामने आई हैं, उनका शीघ्र समाधान कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सीनियर एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में मौजूद अधिकारियों और जवानों से सीधे संवाद किया। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी, आवास, अवकाश, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं। सीनियर एसपी ने सभी बातों को ध्यानपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.