बुलंदशहर, फरवरी 9 -- अभी गर्मी ने ठीक से दस्तक भी नहीं दी है, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन की बदहाली ने उपभोक्ताओं की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। सोमवार को नगर के अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में मरम्मत कार्य और फिर अंडरग्राउंड लाइन में आए फाल्ट के कारण सुबह करीब 11 बजे से देर रात तक 20 हजार से अधिक घरों की बत्ती गुल रही। घंटों बिजली न आने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। नगर के अनूपशहर अड्डा बिजलीघर क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे विभागीय मरम्मत के चलते शटडाउन लिया गया था। दोपहर में जब सप्लाई बहाल हुई, तो कुछ ही देर बाद खुर्जा स्थित धरपा बिजलीघर से आ रही 33 केवी की अंडरग्राउंड लाइन में नेशनल हाईवे पर फाल्ट हो गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र की आपूर्ति फिर से ठप हो गई। लाइन भूमिगत (अंडरग्राउंड) होने के कारण टीम को फाल्ट ढूंढने में दिक्कतों का सामन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.