रुडकी, मार्च 25 -- सिविल अस्पताल रुड़की की डायलिसिस यूनिट में दो दिन से बनी तकनीकी समस्या के बीच फिलहाल केवल विद्युत लाइन को ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। हालांकि यूनिट में लगी मशीनों की स्थिति और उनके पूरी तरह चालू होने को लेकर अभी तकनीकी जांच की जा रही है। इसके बाद यूनिट का संचालन शुरू कर हो जाएगा। सिविल अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में शॉर्ट सर्किट हो गया था। इससे पूरी लाइन खराब हो गई थी। इस खराबी के कारण यूनिट में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और डायलिसिस सेवाएं भी प्रभावित हो गईं। पिछले दो दिनों से यूनिट में मरीजों की डायलिसिस नहीं हो सकी। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.