देहरादून, अप्रैल 21 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड पहाड़ी महासभा की महासचिव गीता बिष्ट ने प्रबंध निदेशक (एमडी) उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड देहरादून उत्तराखंड को पत्र भेजकर सूचना उपलब्ध कराने की मांग की है। कहा कि कई क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर लाइन कुलियों से चलती लाइनों पर कार्य लिया जा रहा है। ऊर्जा निगम द्वारा एक आधिकारिक आदेश जारी किया जाए कि किसी भी परिस्थिति में लाइन कुलियों से चलती लाइनों पर कार्य न लिया जाए। बिना उचित शटडाउन और परमिट के कार्य करना प्रतिबंधित हो। ऊर्जा निगम की सुरक्षा नियमावली और विद्युत अधिनियम, 2003 के अंतर्गत सुरक्षा संबंधी जो भी धाराएं और गाइडलाइन प्रभावी हैं, उन्हें सार्वजनिक किया जाए। सुरक्षा उपकरणों (दस्ताने, हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट) के अनिवार्य उपयोग का निर्देश दिया जाए।

हिंदी हिन...