फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 9 -- शमसाबाद। ममापुर के पास सोमवार की भोर बिजली की मुख्य लाइन का केबल बक्सा तेज धमाके के साथ फट गया। इससे शमसाबाद का बिजली उपकेंद्र बंद हो गया। एक सैकड़ा गांव के साथ-साथ नगर के 19 वार्डों में 11 घंटे तक बिजली की आपूर्ति बंद रही। पांच हजार से अधिक उपभोक्ता बिजली के लिए परेशान हुए। नगर में पानी का संकट भी खड़ा हो गया। लुधैया इलाके से उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति दी जाती है। सुबह चार बजे अचानक आपूर्ति बंद हो गई। इस पर एसएसओ ने बिजली अधिकारियों को जानकारी दी। कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने के लिए निकाला गया। ममापुर के पास मुख्य लाइन का केबल बक्सा फटा मिला। जिसे सही करने का काम चला। दोपहर ढाई बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। केबल बक्से के धड़ाम होने से नगर के 19 वार्ड के अलावा एक सैकड़ा गांव में बिजली की आपूर्ति 11 घंटे तक बंद रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.