बागपत, मई 20 -- बड़ौत। भीषण गर्मी की मार झेल ओवरलोड विद्युत ट्रांसफार्मर और लाइनों में लगातार बढ़ रहे फाल्ट से बिजली की ट्रिपिंग बढ़ती जा रही हैं। रात के समय सबसे अधिक परेशानी उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही हैं। शहर में लाख कोशिशों के बावजूद बिजली संकट बढ़ती गर्मी के सापेक्ष बढ़ रहा है। कभी कहीं किसी ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाती है तो कभी कहीं एबीसी लाइनों के सुलगने की सूचना मिलने लगती है। दिन और या रात ट्रिपिंग का सिलसिला जारी चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार की रात्रि में तो बिजली 20 से 25 बार तक गई, जिससे घरों में इनवर्टर जवाब दे गए। यह भी पढ़ें- करोड़ों बहाए फिर भी हाफ गई बिजली, 44 डिग्री पारे में उपकरण दे रहे जवाब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का डर अलग से बना रहता है। उमस भरी गर्मी में बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक...