लाइनों में नहीं रूक रहे फाल्ट, कूलर से ठंड़े किए जा रहे ट्रांसफार्मर
बागपत, मई 25 -- बागपत। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती बिजली खपत के बीच बागपत के कई बिजलीघरों के ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने लगे हैं। हालात ऐसे हैं कि ट्रांसफार्मरों का तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मरों को कूलर और पानी की मदद से ठंडा करना पड़ रहा है। वहीं, तापमान बढ़ने और बिजली की मांग में लगातार इजाफे के कारण ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। जिससे ट्रांसफार्मर फुक रहे है, साथ ही बिजली लाइनों में फाल्ट आ रहे है। जिसके चलते लोग परेशान हो रहे है। भीषण गर्मी के चलते कई बिजलीघरों के ट्रांसफार्मरों का तापमान 75 से 80 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। जिसके चलते ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखने के लिए उन पर लगातार पानी डाला जा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब तापम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.