आजमगढ़, जून 22 -- आजमगढ़। जनपद में विद्युत आपूर्ति एवं राजस्व वसूली की स्थिति की समीक्षा के लिए रविवार को कैंप कार्यालय में हुई बैठक में प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड शंभू कुमार की उपस्थिति में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता तथा सभी अधिशासी अभियंताओं के साथ विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता, फाल्ट निस्तारण, लाइन लॉस, ट्रांसफार्मरों की स्थिति तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत संचालित विद्युतीकरण कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। यह भी पढ़ें- उपभोक्ताओं की संतुष्टि को दें प्राथमिकता फीडरवार लाइन ल...