सीवान, फरवरी 17 -- शराब की बड़ी खेप बरामदगी मामले में पुलिस बारीकी से इसकी जांच पड़ताल में जुट गयी है। शराब कहां से आ रहा था और कहां इसकी डिलीवरी करनी थी इस बात की भी पुलिस जानकारी ले रही है। साथ ही शराब की खेप यूपी होकर बिहार की सीमा तक लाने में शामिल लाइनर की भी पहचान की कोशिश की जा रही है। बताया गया कि इस संबंध में मैरवा थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...