लाइनमैन समेत तीन के खिलाफ चोरी का मुकदमा
कौशाम्बी, जून 9 -- बिजली का तार चोरी किए जाने के मामले में महेवाघाट पुलिस ने लाइनमैन समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। इसी के साथ आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के कठारे गांव निवासी कमलाकांत मिश्रा ने बताया कि उन्होंने गुरुकुल विद्यालय के लिए बिजली का कनेक्शन लिया था। पिछले दिनों आई आंधी में विद्युत के दो खंभे टूटकर गिर गए थे। इसे ठीक कराने के लिए विभागीय अफसरों को अर्जी दी गई थी, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। आरोप है कि सात जून की शाम कोइली का पूरा निवासी सुनील कुमार, श्यामलाल व लाइनमैन अरविंद निवासी कुम्हियावां टूटे खंभों की 80 मीटर तार चोरी कर ले गए। कई ग्रामीणों ने उनको चोरी करते हुए देखा भी है। डीएसपी जेपी पांडेय ने जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.