सोनभद्र, फरवरी 28 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी के लोढौता गांव में संविदा लाइनमैन की झुलसने से हुई मौत मामले में शनिवार को अधिशासी अभियंता राबर्ट्सगंज और एसडीओ घोरावल को भी निलंबित कर दिया गया। इस मामले में एक जेई को निलंबित तथा एसएसओ और लाइनमैन को बर्खास्त करने की कार्यवाही शुक्रवार को ही की जा चुकी है। यह कार्यवाही पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर की गई है। करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी के लोढ़ौता गांव में गुरुवार को कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति चालू होने से संविदा लाइनमैन 40 वर्षीय संतोष की मौत हो गई थी। इस मामले मिर्जापुर के मुख्य अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर शुक्रवार को घोरावल उपकेन्द्र के जेई शैलेश प्रजापति को निलंबित कर दिया। वहीं एसएसओ अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.