बस्ती, मई 6 -- बस्ती। विक्रमजोत के 33/11 विद्युत उपकेंद्र में कुल पांच फीडर हैं। तेज हवा और बरसात के दौरान कोहराए फीडर के हलवइयाचक गांव में यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया, वहीं रिधौरा फीडर के भदोही क्षेत्र में इंसुलेटर दगने से करीब तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसी दौरान तेज हवा और बारिश में लाइन ठीक करते समय लाइनमैन रामू कुमार पोल से गिरकर घायल हो गए। उन्हें विभागीय कर्मचारियों ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में जेई सुधीर यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों फीडरों की खराबी को लगभग एक घंटे के भीतर ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.