एटा, फरवरी 14 -- थाना जसरथपुर के गांव बनी ममतेश ने बताया कि पिता अर्जुन सिंह लाइनमैन है और 12 फरवरी को गांव नगला अचल में विद्युत संबंधी कार्य पूरा कर अपने घर लौट रहे थे। शाम को वह गांव मिलिक के पास पहुंचे वही पर गांव गलारपुर के लोगों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। लाइनमैन ने विरोध किया तो हमला कर दिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके मौके पहुंचे। वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना जसरथपुर में नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.