लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप,दी तहरीर
फतेहपुर, जून 18 -- हथगाम, संवाददाता। पूर्व में आई आंधी में ढीले हुए तारों की चपेट में आकर क्षेत्र के आंबी गांव निवासी एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। जिस पर ग्रामीणों ने संविदा लाइनमैन पर आरोप लगाते हुए थाने में प्रदर्शन कर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।बात दें कि गत 13 मई को आने वाली आंधी के दौरान ग्राम पंचायत आंबी में 11 हजार एचटी लाइन के बिजली की तार ढीली हो गई थी। जिसकी चपेट में आकर गांव का सत्यम पासवान 16 जून को बकरी चराते समय झुलस गया था। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन से चार फीट की ऊंचाई पर नलकूप की लाइन झूल रही थी। जिसके छू जाने के कारण हादसा हो गया। युवक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों ने संविदा लाइनमैन पर लापरवाही बरतते हुए ढीले तारों को दुरुस्त न कर लाइन शुरू करने से हादसा होने का आरोप लगाया है। करीब आधा सैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.