फिरोजाबाद, अप्रैल 23 -- नारखी में विद्युत विभाग की टीम जब प्रीपेड मीटर का बिल जमा नहीं होने पर उपभोक्ता के पास पहुंची तो उसका विरोध किया। परिवार के युवक ने लाइनमैन पर पथराव कर भगा दिया। थाना रजावली में लाइमैन दिलीप कुमार ने गुरुवार को तहरीर देकर बताया कि वह बछगांव में बकाया बिलों को लेकर विद्युत विभाग की टीम के साथ में था। बकाए पर शंकर लाल पुत्र किशन पाल के घर के परिसर पर लगे स्मार्ट मीटर के बिल बकाया को लेकर बात की। बकाए को लेकर मीटर बंद हो गया था। बिल को जमा करने के लिए कहा तो भूरी सिंह पुत्र शंकर लाल ने गाली गलौज की और फिर पखराव कर दिया। कहा कि गांव में बिल मांगने की कैसे हिम्मत हुई। इसके बाद लाइनमैन दिलीप कुमार किसी तरह जान बचाकर भागकर आया। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और राजस्व की क्षति करने को लेकर रजावली थाने में मुकदमा दर्ज कराय...