लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- फूलबेहड़ क्षेत्र के बेडहा सोतिया जंगल नं. 11 निवासी उपभोक्ता अभिताभ बच्चन पुत्र सुरेश ने जिलाधिकारी से शिकायत कर विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, तीन दिन पूर्व शारदानगर पावर हाउस से जुड़े श्रीनगर फीडर पर गांव में जेई, टीजी-2 और लाइनमैन जांच के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि जांच के दौरान घर के अंदर चार्ज हो रहे ऑटो को पकड़कर कर्मचारियों ने उसे डराया-धमकाया और 20 हजार रुपये की मांग की। कहा गया कि रकम न देने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बाद में लाइनमैन व एसडीओ ने 5 हजार रुपये में मामला निपटाने की बात कही। पीड़ित का कहना है कि उसने पत्नी की पायल गिरवी रखकर 5 हजार रुपये दिए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि टीम ने गांव में अन्य स्थानों पर भी जांच के दौरान 2 हजार से 10 हजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.