लाइनमैन को विद्युत पोल पर चढ़ाने में मुकदमा
कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- पिपरी थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि उसका चचेरा भाई शिव बहादुर लाइनमैन है। पीड़ित के मुताबिक, 23 सितंबर की रात गांव के भगवत प्रसाद मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा ने जबर्दस्ती चचेरे भाई को विद्युत पोल पर चढ़ा दिया। मना करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की। उधर, पोल पर चढ़ते ही करंट की चपेट में आकर उसका भाई झुलस गया। साथ ही नीचे भी गिर पड़ा। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। शरीर के अन्य अंगों में भी चोटें आईं। आरोप है कि गांव के भारत और संदीप ने भी आरोपी की मदद की। घायल का प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में पिपरी थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि एससी-एसटी व गैर इरादतन हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया गया है। इसकी विवेचना सर्किल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.