मैनपुरी, मार्च 23 -- किशनी। विद्युत उपकेंद्र शमशेरगंज में बीते गुरुवार को लाइनमैन रंजीत कुमार के करंट लगने से बुरी तरह झुलसने के मामले में अवर अभियंता (जेई) विवेक कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर दी है। स्पष्ट किया है कि यह घटना पूरी तरह से एसएसओ की लापरवाही और भूल का परिणाम है। पुलिस ने एसएसओ जितेंद्र कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेई विवेक कुशवाहा ने अपनी तहरीर में बताया कि घटना के समय एसएसओ जितेंद्र कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह 10:15 बजे नगला केवल फीडर का शटडाउन लिया गया था। इसके बाद 11:02 बजे लाइनमेन रजनीश उर्फ रंजीत ने मोहलिया कृषि फीडर पर टू-फेस लाइन ठीक करने के लिए शटडाउन लिया। जेई के अनुसार, सुबह 11:17 बजे नगला केवल फीडर का काम पूरा होने के बाद संबंधित कर्मचारियों ने एसएसओ से शटडाउन वापस करने का अ...