लाइनमैन के साथ मारपीट में चार पर मुकदमा
शामली, मई 18 -- कैराना। नगरपालिका के लाइनमैन के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी नगरपालिका के लाइनमैन मुबारिक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि गत शनिवार रात करीब दस बजे वह अपने साथी फरमान के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास विद्युत लाइन में आए फॉल्ट को ठीक करने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद शिवकुमार, दिनेश, मोनू व एक अज्ञात युवक ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- पालिका के विद्युत लाइनमैन को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- रेत भरने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.