फतेहपुर, अप्रैल 3 -- फतेहपुर। कल्यानपुर थाना के अलीपुर गांव के पास एक अप्रैल को संविदा कर्मी लाइन मैन की मौत पर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाने के एसआई संजय सिंह परिहार की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि एक अप्रैल मौहार निवासी संविदा कर्मी नोखेलाल की खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने बिंदकी-चौडगरा मार्ग जाम कर दिया था। करीब चार घंटे तक हंगामा चला था। आरोप है कि इसके बाद अगले दिन गांव के पूर्व प्रधान सिद्धार्थ सिंह उर्फ सोनू समेत अन्य लोगों ने परिजनों को उकसाकर शव को चौडगरा पावर हाउस पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे आवागमन और सरकारी कार्य प्रभावित हुआ। पुलिस ने सिद्धार्थ सिंह, मुस्ताज, अंशु, अलखराम, पुत्तन, छंगू, रामप्रसाद, बैली, आशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.