लाइनमैन की मौत के मामले में दोषियों पर कार्रवाई हो: उक्रांद
देहरादून, अगस्त 24 -- देहरादून। नैनीताल जिले के कालाढूंगी-बैलपड़ाव विद्युत सब स्टेशन क्षेत्र में करंट लगने से लाइनमैन की मौत पर उक्रांद ने दुख जताया है। दल ने सरकार और यूपीसीएल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को दल का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून में यूपीसीएल निदेशक परिचालन मदन राम आर्य से मुलाकात की। इस दौरान उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि बिजली के पोल पर चढ़ने के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौत हुई। उन्होंने हादसे को ठेकेदार की लापरवाही और विभागीय अधिकारियों की चूक का परिणाम बताया। बिष्ट ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर, दोषी अधिकारियों के निलंबन और फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। साथ ही मृतक के परिवार को एक करोड़ मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार से उठाने की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.