बदायूं, अप्रैल 18 -- Badaun News: यूपी के बदायूं में निजी लाइनमैन की मौत के मामले में शासन की ने बड़ी कार्रवाई की है। शासन जेई के बाद अब एसडीओ भी सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा एसएसओ और संविदा लाइनमैन को बर्खास्त कर दिया गया है। एक साथ हुई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है। मामला वजीरगंज धिमारपुरा गांव का है। शुक्रवार को दिसौलीगंज उपकेंद्र से सप्लाई जारी थी। गांव का प्राइवेट लाइनमैन अरविंद यादव खंभे पर चढ़कर जंपर जोड़ रहा था। इस बीच लाइनमैन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी करंट लगने से मौत हो गई। अरविंद को करंट इतनी जोर से लगा था कि उसका सिर धड़ से अलग होने के बाद छह घंटे तक खंभे पर शव लटका रहा था। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति रोकने के लिए बिजली विभाग को सूचना दी लेकिन दिसौलीगंज बिजलीघर के कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया। इस मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.